शनिवार, 22 दिसंबर 2012

क्या आज इंडिया गेट पर आतंकवादी एकत्रित हुए है ? आज वहां रैपिड एक्शनफोर्स और पूरी दिल्ली पुलिस तैनात है| मुंबई के आजाद मैदान में जब प्रदर्शन होता है और कैसा होता है ये दुनिया जानती है , तब वहां कोई फोर्स क्यों नहीं गयी ? तब पुलिस का एक भी डंडा नहीं चला | आज एक लड़की की जिंदगी को नरक बनाने वालो को सरकार सख्त सजा देने में हिचक रही है , और मुंबई में देश के सम्मान को तार-तार करने वाले सख्स को खुला छोड़ दिया जाता है | लखनऊ ,इलाहाबाद , कानपूर और फैजाबाद में जो हुआ उस पर सरकार मौन है ,पुलिस दुबक करघर में बैठ जाती है | क्या आज देश में प्रलय आने वाली है?क्या आज देश में कोई हिंसात्मक घटना को ये मासूम लोग अंजाम देने वाले है ? नहीं ! इन लोगो का कसूर इतना है की ये इस देश में अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करने वाले है | इनका कसूर इतना है की ये आज देश भर से एकत्रित हो गए है , आज इनमे एकता दिख रही है जो सरकार पचा नहीं पा रही 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें